Bagpat News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत, मुकदमा दर्ज
बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: बागपत। सड़क हादसे में घायल हुए होमगार्ड की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही होमगार्ड की मौत होने की सूचना मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक होमगार्ड के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा ब्रजवीर उम्र करीब 47 वर्ष होमगार्ड के पद पर बागपत कोतवाली में तैनात था। गत 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह पैदल ही ड्यूटी के लिये कोतवाली बागपत जा रहा था। जैसे ही वह लधवाड़ी कट के पास पहुंचा था, तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीरावस्था के चलते उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.