Bagpat News: सड़क हादसे में घायल वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। थाना क्षेत्र के कुरड़ी गांव में तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार देर शाम शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में स्वजन ने सुपुर्द-ए-खाक किया। कुरड़ी गांव निवासी करीब 45 वर्षीय दिलशाद लोहे के दरवाजे, खिड़की बनाने और वेल्डिंग का काम करता था। पांच अक्टूबर को वह बाइक से किसी काम से छपरौली जा रहा था। कुरड़ी गांव से निकलकर बिजलीघर के पास पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सिर सड़क से टकराने के कारण दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.