बागपत, जुलाई 19 -- Bagpat News: बड़ौत। कुरड़ी निवासी जमशेद ने बताया कि वह पत्नी फरजाना के साथ दिल्ली रोड बड़ौत चौराहे पर जा रहा था। दिल्ली रोड पर कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फरजाना गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से कैंटर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...