बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। ईपीई पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल पिकअप चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के बेटे ने कंटेनर चालक के खिलाफ बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाले मोहम्मद इमदाद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद निसात पिकअप गाड़ी को भाड़े पर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। घटना वाले दिन वे गाजियाबाद से लुधियाना के लिए माल लादकर निकले थे। दोपहर के समय जब उनकी गाड़ी ईपीई पर मवीकलां के पास पहुंची, तो आगे चल रहे कंटेनर के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक दबा दिए, जिससे पीछे आ रही पिकअप को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जोरदार धमाके के साथ उससे टकरा गई। हादसे के तु...