Bagpat News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। बिनौली से कैडवा मवीकलां होते हुए पुरामहादेव मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग संकरा और जगह-जगह गड्ढों से खराब है। दिल्ली और पुरामहादेव मंदिर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक आवागमन रहता है। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में मार्ग पर हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर पर देवेंद्र प्रधान, विजय कुमार, अमरजीत, रवींद्र, फैमिदा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.