Bagpat News: सड़क के किनारे पडा मिला दो दिन से लापता ट्रैक्टर चालक का शव
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के पलड़ी गांव के ट्रैक्टर चालक का शव शनिवार सुबह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं युवक की मौत परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सिरसली के मजरा रामगढ़ निवासी किसान नंद किशोर गन्ने की फसल की बंधाई के लिए मजदूरों को लेकर बड़ौत-बुढाना मार्ग स्थित खेत पर गया। मजदूरों ने खेत के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा देखा। किसान ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद दोघट व बिनौली थाने की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए। इसी दौरान मृतक के फुफेरे भाई अनिल ने बड़ौत मजदूरी पर जाते समय शव की शिनाख्त पलड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र मलखान के रूप में की। वह अपने ट्रैक्टर से भाड़ा करता था। मृतक के पिता मलखान ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.