Bagpat News: सड़कों पर डाक कांवड़ियों का सैलाब, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बड़ौत। शिवरात्रि से एक दिन पहले हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ ने सड़कों का पूरा स्वरूप बदल दिया। सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, बड़ौली रोड और प्रमुख संपर्क मार्गों पर डाक कांवड़ियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सड़कें पूरी तरह उनके कब्जे में नजर आईं। पैदल कांवड़ियों की तुलना में डाक कांवड़ियों की संख्या कई गुना अधिक रही, जिससे यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बना रहा। सुबह से ही हाथों में गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर दौड़ते डाक कांवड़ियों की टोलियां लगातार गुजरती रहीं। उनके साथ चल रहे बाइक सवार, बोलेरो, ट्रक और डीजे वाहनों ने पूरे मार्ग को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। जगह-जगह बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ता रहा डाक कांवड़ियों का रेलायातायात की चुनौती पीएन शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.