बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक हुई। इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम अस्मिता लाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुँचे और आमजन को सरकारी केंद्रों पर बेहतर उपचार व आवश्यक सुविधाएँ मिलें। बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा...