बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: छपरौली। ग्राम शबगा में शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को झोलाछाप चिकित्सक पर बड़ी कारवाही की। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक में दो मरीजों का उपचार किया जा रहा था। टीम को देखते ही झोलाछाप डॉक्टर मरीज का इलाज बीच में छोड़कर मौके से भाग गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में सोमवार को टीम ने शबगा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक पर छापेमारी की। झोलाछाप के क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक चारपाई पर लिटाकर दो महिला मरीजों का उपचार होता मिला। वहीं एक अन्य चारपाई पर भी दो मरीज मौजूद थे। एक महिला मरीज को ग्लूकोज की ड्रिप भी लगाई गई थी। टीम को देखते ही झोलाछाप चिकित्सक मौके से फरार हो गया। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन, मान्यता, डिग्री के एक घर में ही क्लिनिक खोला गया...