बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। सर्दी का आगाज है और तापमान बढ़ रहा है। सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है, तो दोपहर पहले की तरह गर्म। ऐसे में जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, खांसी, जुकाम के साथ गले का संक्रमण बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। मौसम के इस मिजाज की चपेट में लोग आने लगे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मौसम संबंधी दिक्कतों वाले मरीज बढ़ गए हैं। कम कपड़े पहनने, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, फ्रीज में रखा पानी पीने, ठंडे फलों के सेवन के बाद सबसे पहले जुकाम हो रहा है। यह बाद में बुखार में तब्दील हो रहा है। इसके साथ गले का संक्रमण भी चल रहा है। लगातार खांसी, आवाज बंद होना, खराश और गले में दर्द जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। सुबह और देर शाम हल्के कपड़े पहनकर निकलने वालों को सर्दी जकड़ रही है। प...