बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: गाजियाबाद जिले के डासना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए बागपत से भाजपा कार्यकर्ता दो बसों में सवार होकर पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसभा में सहभागिता की। स्नातक चुनाव के मद्देनजर आयोजित जनसभा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया गया। जनसभा में बागपत नगर मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, अक्षय तोमर, कपिल शर्मा, सोनवीर नैन, प्रेमपाल, प्रमोद, मांगे राम, जयदीप, विकास आकाश और निशु सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: समर्पण के साथ चुनाव के लिए ज...