बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: जनता वैदिक महाविद्यालय में शुक्रवार को स्नातक के बाद उच्च शिक्षा एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में दृष्टि आईएएस की मेंटर सलोनी नंद कल्योर ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी और सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यशाला में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि और बीकॉम के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रशांत यादव ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर तैयारी से विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रंगमंच, नृत्य और गायन में करियर की संभावनाओं की दी जानकारी इस दौरान उप...