Bagpat News: स्थायी लोक अदालत में सुनवाई की तारीख बदली
बागपत, अक्टूबर 28 -- Bagpat News: बागपत। स्थायी लोक अदालत बागपत के अध्यक्ष और सदस्य 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक लखनऊ में आयोजित मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वरिष्ठ सदस्य राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर अध्यक्ष और सदस्य गोमती नगर स्थित जेटीआरआई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे, इसलिए 28 अक्टूबर को निर्धारित मामलों की अगली तारीख 18 नवंबर, 29 अक्टूबर के मामलों की 19 नवंबर और 30 अक्टूबर के मामलों की 20 नवंबर तय की गई है। वहीं, 31 अक्टूबर को निर्धारित मामलों की अगली तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.