बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव के स्कूल से रहतना गांव लौटते समय कक्षा सात के छात्र के साथ उसके ही तीन साथियों ने मिलकर मारपीट कर दी। छात्र के पिता ने दोघट थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। रहतना गांव निवासी गुलाब सिंह ने दोघट थाने पर दी तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनका बेटा नितिन बेगमाबाद गढ़ी स्थित स्कूल से सात सितंबर की दोपहर छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के तालाब के पहुंचा तो गांव के ही तीन स्कूली साथियों ने उसके साथ मार पीट कर दी। जब गुलाब सिंह घटना की जानकारी मिलने पर उनके घर शिकायत करने पहुंचा तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि छात्र से मारपीट के मामले में तीन के खिल...