बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में शनिवार को सरकार के हरीमिता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। उन्होंने अमरूद, जामुन, नीम, शहतूत, पीपल और अर्जुन जैसे अनेक छायादार एवं फलदार 100 पौधे रोपे। प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व छात्र छात्राओं को प्रत्येक वर्ष कम से कम दो पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- समुज्ज्वला शिशु मंदिर कुजू में वन महोत्सव का आयोजन प्रधानाचार्य के साथ साथ शिक्षक स्लैक...