Bagpat News: स्कूल बस की टक्कर लगने से राजमिस्त्री की मौत
बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जिवाना गेट के पास बुधवार को स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मेरठ जिले के जसड गांव निवासी अकरम (32) पेशे से राजमिस्त्री थे। बुधवार को वह अपने भतीजे अलतमस और सुहेल को बाइक पर बैठाकर बड़ौत के गुराना गांव में काम करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जिवाना गुलियांन गांव के बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से आ रही स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अकरम और उनके दोनों भतीजे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बस का अगला पहिया अकरम के सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे अकरम घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.