Bagpat News: स्कूली बच्चों ने खेल गतिविधियों में दिखाया उत्साह
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए ठाकुरद्वारा स्थित मनोरंजक खेल क्षेत्र में पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्नों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। पिकनिक के दौरान बच्चों ने बॉल पूल, ट्रैम्पोलिन, मंकी बार्स, लेगो वॉल, सैंड प्ले और डबल स्लाइड जैसी गतिविधियों में खूब मस्ती की। रंग-बिरंगी गेंदों के बीच खेलना, ट्रैम्पोलिन पर उछल-कूद करना और स्लाइड से फिसलना बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा। वहीं, लेगो वॉल और रेत में खेलते हुए बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के साथ यादगार पल बिताए। विद्यालय की प्रधानाचार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.