Bagpat News: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दंपत्ति समेत तीन घायल
बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: दिल्ली-सहारनपुर रोड पर रिवर पार्क के पास शुक्रवार को एक स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती समेत स्कूटी चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के रावली गांव निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत से खेकड़ा की तरफ जा रहे थे। रिवर पार्क के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी चालक की पहचान बड़ौत के पठानकोट सादिक निवासी अनस के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और स्कूटी दोनों सड़क पर गिर गईं। हादसे में बाइक सवार दिनेश और उनकी पत्नी कुसुम के साथ स्कूटी चालक अनस भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.