बागपत, अक्टूबर 7 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर में आयोजित मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। सौ मीटर दौड़ में आरती और पचास मीटर दौड़ में रितिक ने बाजी मारी। स्काउट गाइड प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पचास मीटर दौड में बंदपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र रितिक ने और सौ मीटर दौड़ में पूरनपुर नवादा प्राथमिक विद्यालय की छात्रा आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में फखरपुर प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ियों सुमित, जयंत, विकास, नितिन, पुनीत की टीम प्रथम रही। यह भी पढ़ें- Siwan News एथलेटिक्स अंडर 17 1500 मीटर में सैलजा प्रथम, राधा द्वितीय खोखो में सुन्हैड़ा प्रा...