बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। डिजिटल क्रांति और सोशल मीडिया के इस दौर में इस बार की कांवड़ यात्रा केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर भी जमकर ट्रेंड कर रही है। दिल्ली-एनसीआर से सटे बागपत जिले में इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और व्लॉगर्स की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है, जो 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच आस्था के इस महापर्व को अपने कैमरों में कैद कर दुनिया भर के शिवभक्तों तक पहुंचा रहे हैं। बागपत के अमीनगर सराय, बालैनी और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हाथ में ट्राइपॉड, गिमबल और गोप्रो लिए दर्जनों युवा इन्फ्लुएंसर्स नजर आ रहे हैं। कई युवा व्लॉगर्स श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर की भव्यता और वहां उमड़ने वाले जनसैलाब का लाइव प्रसारण कर रहे हैं, जिससे देश-विदेश में बैठे वे लोग भी पुरा महादेव के दर्...