बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: चांदीनगर। पांची गांव में एक मकान से अज्ञात चोर सैफ अलमारी का ताला तोड़ लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गये पीड़ित नें थानें में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी है। पांची निवासी आफताब पुत्र शरीफ नें बताया की वह गुरुवार को परिवार सहित दिल्ली में अपने बड़े भाई के यहा गया था,उसका भाई उमरा करने के लिए सऊदी अरब गया हुआ है जिससे छोडने के लिए वह गये थे उसने बताया की शनिवार सुबह उनका लड़का ताविश पांची पहुंचा तो घर के बाहर का ताला टूटा देखा तो वह घर के अंदर पहुंचा कमरे के अन्दर जाकर देखा तो सैफ अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। उसने तुरंत अपने परिजनों की सूचना दी। चोरी की सूचना सुन मौकें पर ग्रामीणों की भीड़ इखट्टा हो गयी अफताब नें बताया की सैफ अलमारी में रखा ढाई लाख केश, सोने की अगुंठी, सोने की चेन...