Bagpat News: सेवा संकल्प प्रदर्शनी में युवाओं ने जानी सरकारी योजनाएं
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: कलेक्ट्रेट लोकमंच पर सूचना विभाग की ओर से लगाई गई सेवा संकल्प प्रदर्शनी का भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत की और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। गांवों से पहुंचे युवाओं ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, फसल बीमा और कौशल विकास योजनाओं की जानकारी ली। जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जानकारी देते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की। प्रदर्शनी में फोटोग्राफी, रील समेत प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं को पुस्तकें दी गईं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, जिला युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.