बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: बागपत। भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आगामी सेवा पखवाड़े और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पूर्व प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और गरीब बस्तियों में सेवा कार्य अभियान के प्रमुख कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाए। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री...