बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के तहत गुरुवार को विकास भवन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने भी अपना औपचारिक कार्यक्रम शामिल किया। डीएम दिव्यांशु पटेल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण तथा पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 स्मार्ट छड़ी, नौ जोड़ी बैसाखी, 19 ट्राईसाइकिल, आठ कान की मशीन और तीन एमआर किट दिव्यांगजनों को प्रदान किए। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के 20 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 262 ...