बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें राजकीय और नजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों और कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षणार्थियों व युवाओं ने अपने हुनर और नवाचार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र संवाद, प्रदर्शनी और रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि युवाओं में तकनीकी कौशल, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 14 वर्किंग मॉडल और तीन उद्यमिता आधारित नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा के एमपीसीए ट्रेड के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वर्किंग मॉडल को प्रथम स्थान मिला। यह...