Bagpat News: सेना में लेफ्टिनेंट बनकर स्कूल लौटे विनय का स्वागत
बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: रमाला। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट के पूर्व छात्र विनय कुमार के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर मंगलवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सेना में अधिकारी बनने के बाद विद्यालय पहुंचे विनय का स्कूल परिवार ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अपने पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भी हर्ष जताया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक यज्ञवीर आर्य और प्रधानाचार्य अंकुर पंवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने लेफ्टिनेंट विनय कुमार को शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विनय के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार धर्मेंद्र कुमार और माता संगीता देवी को भी शाल व स्मृति चिह्न देकर विशेष रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.