बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: बागपत। शहर के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली मेकिंग, दीप सज्जा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं दीप सज्जा के माध्यम से दीपावली के पर्व की खुशियों और उल्लास को दर्शाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और रचनात्मक कलाकृतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।रंगोली यह भी पढ़ें- Bareily News: दीपावली पर वि...