बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बड़ौत। सूप गांव की रहने वाली ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग की कक्षा 10 की छात्रा सुहानी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-गल्र्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सुहानी ने रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 2-1 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नजीबाबाद स्थित मूलचंद एकेडमी में 22 से 25 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सुहानी ने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ सूप गांव में भी खुशी का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर सुहानी का उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ताइक्वांडों में प्रियांशी ने फिर जीता स्वर्ण पद...