Bagpat News: सूखी पड़ी नहर और रजवाहे, सिंचाई के लिए भटक रहे किसान
बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बड़ौत। किसानों की खेती मानसून और नहरों के पानी पर निर्भर है, लेकिन जिले में नहरों और रजवाहों में पानी नहीं आने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। नहरें और रजवाहे सूखे पड़े हैं, जिसके चलते खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बागपत जनपद में खेती-किसानी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यहां बड़ी संख्या में किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों और रजवाहों पर निर्भर रहते हैं। नहरों में पानी आने से किसानों को खेतों तक सिंचाई की सुविधा मिलती है और उन्हें निजी संसाधनों पर अधिक खर्च नहीं करना पड़ता। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.