बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल समेत सीएचसी पर तैनात सुरक्षा गार्डों के मानदेय को लेकर विवाद की स्थित बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग और पूर्व सैनिक कल्याण निगम आमने-सामने है। जबकि सीएमओ स्पष्ट कर चुके है कि एनएचएम की गाइडलाइन के अनुसार ही मानदेय दिया जाएगा। पूर्व सैनिक कल्याण निगम मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम ने सीएमओ को पत्र भेजकर बकाया भुगतान और संशोधित वेतन दरों के अनुसार मानदेय की मांग की है। निगम का कहना है कि अप्रैल 2025 से अप्रैल 2026 तक की वेतन वृद्धि की लंबित धनराशि लगभग 411400 लाख रुपये है का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की गाइडलाइन के अनुसार ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा। एक वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर...