Bagpat News: सीसी रोड निर्माण का छपरौली विधायक ने किया शुभारंभ
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बिनौली। क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में शुक्रवार को नहर की पटरी पर दशकों से बदहाल पड़े रास्ते पर सीसी रोड निर्माण कार्य का छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने शुभारंभ किया। बिजवाड़ा गांव में नहर की पटरी पर दशकों से रास्ता बदहाल होने से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शासन प्रशासन के अधिकारियों से लगातार गुहार लगाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। ग्रामीणों की मांग पर छपरौली विधायक के प्रयास से नहर पटरी पर 500 मीटर दूरी तक त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 47.470 लाख की धनराशि से सीसी रोड का निर्माण होगा। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में आसानी होगी। रालोद छपरौली विधायक डा. अजय कुमार ने नारियल तोड़कर निर्माण का शुभारंभ किया। सभा ने उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए हर संभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.