बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बागपत। जनपद में अवैध हॉस्पिटल, क्लीनिक और नर्सिंग होम की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। फिलहाल जनपद का स्वास्थ्य विभाग इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है, जिसके चलते झोलाछाप के अलावा बिना डिग्री एवं प्रमाण पत्र के मरीज का इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होने के कारण इनके हौंसले बुलंद हैं। स्वास्थ्य विभाग में इस तरह के गैर पंजीकृत संचालित हॉस्पिटल, क्लीनिक के अलावा नर्सिंग होम पर शिकंजा कसने के लिए अलग से एक टीम गठित की है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग झोलाछापों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाया है। गली-कूंचों के अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर भी गैर पंजीकृत संचालित हॉस्पिटलों पर स्वास्थ्य अधिकारी पूरी तरह...