बागपत, अक्टूबर 3 -- Bagpat News: बागपत। कलेक्ट्रेट लोकमंच पर सूचना विभाग की ओर से लगाई गई सेवा संकल्प प्रदर्शनी का शनिवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देखी। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिकारियों, कर्मचारियों, फरियादियों और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शनी का भ्रमण किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। लोगों ने किसान, आवास, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: योजनाओं की जानकारी दे रही सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी सैकड़ों ...