बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में बागपत को प्रदेश में 12वा स्थान प्राप्त हुआ है। शनिवार को आई सितम्बर माह की रैंकिंग में जिला राजस्व कार्यों में 16वे और विकास कार्यों में 13वे स्थान पर रहा। बता दें कि पिछली बार अगस्त माह की रैंकिंग में बागपत पूरे प्रदेश में 16वे स्थान पर था। अबकी बार सितम्बर माह की रैंकिंग में जिले ने चार पायदान की छलांग लगाते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वा स्थान प्राप्त किया है। बीते 4 माह से विकास कार्यों की रैंकिंग लगातार बेहतर हुईं है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह द्वारा जनसुनवाई के लिए पंचायत भवनों पर नियमित ड्यूटी देने और विकास विभाग के अधिकारियों की सख्ती से मॉनिटरिंग के बाद से विकास कार्यों की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...