Bagpat News: सीएम डैशबोर्ड की बैठक से नदारद रहने पर वेतन रोका
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। सीएम डैशबोर्ड पर शिक्षा विभाग की खराब प्रगति लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक में अधिकारी नदारद मिलने पर सीडीओ ने एक दिन का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा है। 29 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समीक्षा के लिए बुलाया था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी खेकड़ा और सहायक लेखाधिकारी को छोड़कर कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। बैठक के दौरान अधिकारियों को फोन कर दोबारा बुलाया गया, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं पहुंचे। सीडीओ को मिली जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारी मुख्यालय पर भी मौजूद नहीं मिले। इससे सीएम डैशबोर्ड के तहत शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी।
अधिकारी की अनुपस्थिति आदेश में बीएसए गीता चौधरी के बैठक के समय मुख्यालय पर मौजूद नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.