Bagpat News: सीएनजी पंप पर खडे परिवार को कार ने रौंदा, पांच घायल
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बागपत बाईपास के पास तेज रफ्तार इको कार ने हाईवे किनारे खड़े एक परिवार के लोगों को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के लोग अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवा रहे थे। परिवार के कुछ सदस्य गाड़ी से उतरकर हाईवे किनारे खड़े थे। इसी दौरान दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में आई इको कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। निवाड़ा गांव निवासी सलमान पुत्र अनीस की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। सलमान अपनी पत्नी को लेने के लिए फरीदाबाद के मांडी गांव जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.