Bagpat News: सीआरपीएफ जवान के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
बागपत, जुलाई 4 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान के पिता का गुरुवार रात संतोषपुर गांव में एक मकान में शव पड़ा मिला। मृतक के सिर में चोट का निशान मिला, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरकर मौत की बात कही। वहीं मृतक के बेटे ने मकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जांच शुरू कर दी। बली गांव निवासी धर्मपाल सिंह किसान थे। उसका एक बेटा सीआरपीएफ का जवान है। गुरुवार शाम धर्मपाल अपने दोस्त मौसम निवासी गांव संतोषपुर के यहां गया था। परिजनों ने बताया कि मौसम ने ही धर्मपाल को बुलाया था। देर रात मौसम ने फोन कर सूचना दी कि धर्मपाल सीढ़ियों से गिर गया है। उसे काफी चोट आई है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो वहां धर्मपाल मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों की सूचना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.