बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के कोतवाली क्षेत्र के अहमद शाहपुर पदडा गांव में सीआईएसएफ जवान के भाई की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसका शव तालाब से बरामद किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। मृतक युवक गांव का ही रहने वाला विजय कुमार था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम वह अपनी चाची के साथ तालाब से मिट्टी लेने गया था। चाची के घर लौट आने के बाद विजय वापस नहीं आया। तालाब के पास खेल रहे शोएब और मुस्कान ने विजय को जय बाबा की बोलते हुए तालाब में छलांग लगाने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की मदद से विजय का शव तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने...