बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। रक्षाबंधन पर्व पर सिसाना के श्री गोगा जी मंदिर में छड़ी मेला आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पूरे मंदिर को लाईटों व फूल मालाओं से सजाया गया था। प्रात: काल ब्रहम मुहुर्त की में मंदिर के मुख्य पुजारी ने गुरु गोरख नाथ व देव गोगा सहित अन्य देवों की आरती व पूजा करायी। मेले में दर्शन व प्रसाद चढाने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। साथ ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें गोगा जी के भजन गाये गये। छड़ी यात्रा इन्दरपाल के मकान से प्रारम्भ होकर गाँव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना छड़ियों का मेला मेले में खेल-खिलौने, श्रृंगार- प्रसाधन व घरेलू सामान सहित अन्य दुकाने सजी हुई रही। जहां महिलाओं...