Bagpat News: सिर पर बाढ का खतरा, ठोकर निर्माण का काम अधूरा
बागपत, जुलाई 6 -- Bagpat News: बड़ौत। यमुना की संभावित बाढ़ से गांवों को सुरक्षित रखने के लिए चल रही करोड़ों रुपये की बाढ़ सुरक्षा परियोजना निर्धारित समय सीमा के बावजूद पूरी नहीं हो सकी है। जागोस और शबगा गांव में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ठोकरों का निर्माण कार्य 29 जून तक पूरा होना था, लेकिन अब तक जागोस में करीब 65 प्रतिशत और शबगा में मात्र 30 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। मानसून के बीच निर्माण की धीमी रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। जागोस और शबगा गांव को हर वर्ष यमुना की बाढ़ से होने वाले कटान और बाढ़ से बचाने के उद्देश्य से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री केपी मलिक तथा छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार के प्रयासों से करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से ठोकर निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य की धीमी प्रगति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.