Bagpat News: सिद्धभूमि की प्रतिकृति कैलाश गिरी जिनालय का हुआ शिलान्यास
बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: क्षेत्र के डूंडाहैडा में बुधवार को श्री सिद्ध भूमि की प्रतिकृति कैलाश गिरी जिनालय का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। डूंडाहैडा में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित आदिनाथ नगर में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ससंघ, मुनि ज्ञात सागर महाराज और ऐलक विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रातकाल धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आधारशिला रखी गई। इसमें अनेक दानवीरों ने अपना योगदान दिया। आयोजन से जुड़े अनिल जैन और राहुल जैन ने बताया कि भव्य दर्शनीय मंदिर बनने जा रहा है। जो सिद्धभूमि की प्रतिकृति होगा। इसके निर्माण के बाद बडी संख्या में जैन धर्मावलम्बी दर्शन के लिए यहां पहुंचेंगे। क्षेत्र में एक अनोखी कृति होगा। आयोजन में देशभर से लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.