Bagpat News: सिद्धचक्र महामंडल विधान का विधि-विधान से शुभारंभ
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी मंडी के तत्वावधान में अजितनाथ सभागार में गुरुवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित विधान के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठानों, भजनों और आचार्य श्री के मंगल प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 8 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले विधान के प्रथम दिन विधानाचार्य पं. सनत कुमार जैन एवं पं. विनोद कुमार जैन के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं। झंडारोहण व शांतिधारा के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आचार्य श्री की पूजा-अर्चना कर सिद्धचक्र महामंडल विधान की धार्मिक क्रियाएं और पूजन संपन्न किया।आचार्य आर्जव सागर महाराज ने कहा कि बड़ौत नगरी में श्रद्धालुओं की भक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.