बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बागपत। विकास भवन में हर माह सिंचाई बंधु की बैठक खानापूर्ति वाली हो रही है। कभी उच्चाधिकारी नहीं आते तो कभी विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचते है। मंगलवार को जहां अधिकारी नहीं आए वहीं बिजली भी गुल रहने के चलते 20-25 मिनट में बैठक को खत्म करना पड़ा। वहां मौजूद भाजपा नेता और किसानों ने नाराजगी जाहिर की। मंगलवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक में बैठक में न सीडीओ थे और न ही कोई उच्चाधिकारी। सिंचाई बंधु समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी अकेले बैठे हुए थे। 20-25 मिनट तक अधिकारियों का इंतजार देखा, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बैठक के दौरान समिति के उपाध्यक्ष ने सीडीओ से फोन पर वार्ता की, उन्हें बताया गया कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे है। अन्य अफसरों ने बहाने बनाकर पल्ला झाड़ लिया। ...