Bagpat News: सावन का तीसरा सोमवार: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बागपत। सावन माह के तीसरे सोमवार के मौके पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दिन निकलते ही शिवालयों में घंटे बजने लगे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोषों से शिवालय गूंजायमान हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से शिवालयों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे। सावन माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिवभक्त अपने आराध्य भगवान महादेव का व्रत रखकर विधि पूर्वक पूजन करते है। मही के तीसरे सोमवार के मौके पर दिन निकलते ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। शहर के मेरठ रोड, चमरावल रोड, पक्का घाट, जानकीदास, ठाकुरद्वारा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा और बेलपत्र आदि अर्पित किए। विधि-विधान के साथ भगवान शिव शंकर का पूजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.