बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। सड़क पर वाहन चलाते समय अब नियम तोड़ने पर कार्रवाई होना शुरू हो गई। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ केवल चालान या एफआईआर ही नहीं, बल्कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं।

नियमों का उल्लंघन यातायात और एआरटीओ विभाग के अनुसार हादसे में मौत होने पर चालकों के लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबन किए जा रहे है, इसके साथ ही अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे है। अगर आप तेज गति से वाहन चला रहे है तो सुधर जाएं। अगर आपके वाहन से हादसा होने पर किसी की जान जाती है तो आप पर कानूनी कार्रवाई तो होगी साथ ही लाइसेंस भी सस्पेंड होने की भी कार्रवाई होगी।

लाइसेंस निलंबन के मामले नियमों के अनुसार एक या एक से अधिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर, ओवरटेक करने पर पांच से अधिक चालान, साइलेंसर मोडिफा...