बागपत, अक्टूबर 24 -- बागपत में 192 जोड़ों का सामूहिक विवाह Bagpat News: बागपत। कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को बड़ौत के देशराज रिसॉर्ट और खेकड़ा ब्लॉक के परिसर में किया जाएगा। जिसमें कुल 192 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस बार कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन दो अलग-अलग स्थानों पर किया जायेगा। समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद को 482 जोड़ो के विवाह का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष अभी तक दो बार में 290 गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। इसी क्रम में वर्ष के बचे हुए कुल लक्ष्य के 192 जोड़ों का विवाह रविवार को बड़ौत के देवराज रिसॉर्ट में 110 और खेकड़ा ब्लॉक में 82 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की अंतिम तिथि तक करीब 240 आवेदन प्राप्त...