बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: दाहा। नंगला कनवाड़ा के आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ, भजन एवं प्रवचन के साथ संपन्न हुआ। आचार्य सूर्य देव शास्त्री ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है। नशा एक सामाजिक बुराई है। युवा पीढ़ी नशे का त्याग करें। आचार्य सूर्य देव शास्त्री ने कहा कि आधुनिक चकाचौंध में हमारे पूर्वजों के द्वारा समाज का जो ताना-बाना बनया गया था,वह छिन्न- भिन्न होता दिखाई दे रहा है। वेदपाठ गुरुकुल प्रभात आश्रम भोला झाल के ब्रह्मचारियों ने किया। यज्ञ में पवन कुमार आर्य, कर्मपाल सपत्नीक यजमान रहे। इस मौके पर समिति चेयरमैन मांगेराम आर्य, मास्टर जयदेव, रघुवीर, ब्रह्मादेव आर्य, अनुज शास्त्री, सत्यपाल आर्य, सागर आर्य, देवेंद्र आर्य, संजयसिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...