Bagpat News: सामवेद पारायण महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बिनौली। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच यज्ञशालाओं पर चल रहे सामवेद पारायण महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। जिसमे कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ अर्जित किया। प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन यज्ञमय होना चाहिए। यज्ञ के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन को पवित्र एवं श्रेष्ठ बना सकता है। बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रहास सिंह दलाल ने कहा कि कलयुग में ब्रह्मचारी कृष्णदत्त महाराज जैसे महान तपस्वी ऋषि का अवतरित होना हम सबके लिए वरदान है। आचार्य विनोद कुमार, आचार्य गुरवचन, गांधी धाम समिति प्रधान यशोधर्मा, मंत्री राजपाल त्यागी, देवेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.