Bagpat News: सात नलकूपों से हजारों का सामान चोरी
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल से बुधवार की रात चोरों ने सात नलकूपों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारो रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानो ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। सोमवार की रात चोरों ने क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के जंगल में किसान वीरेंद्र, शीशपाल, हरिसिंह, जितेंद्र, हरपाल, लीलू और अशोक के नलकूपों को निशाना बनाकर वहां से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब किसान अपने खेतो पर पहुंचे तो उन्हे घटना का पता चला। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नलकूपों पर चोरों का धावा, दर्जनभर किसानों के उपकरण चोरी यह भी पढ़ें- Bareily News: पांच निजी नलकूपों की केब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.