बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: कस्बे के मोहसिन मलिक के बैंक खाते से ऑनलाइन उड़ाए गए दो लाख दस हजार रुपये साइबर सेल ने वापस कराए हैं। जिससे मोहसिन मलिक का परिवार गदगद है। कस्बे के रहने वाले मोहसिन मलिक का एक बैंक शाखा में खाता है। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन दो लाख दस हजार रुपये की ठगी कर ली थी। पता चलते ही मोहसिन मलिक के परिवार में मातम जैसी स्थिति बन गई थी। मोहसिन मलिक ने तुरंत ही बैंक शाखा और खेकड़ा कोतवाली की साइबर सेल को सूचना दी। साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी रकम खाते में वापस करा दी। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि समय से सूचना मिलते ही साइबर सेल सक्रिय हो गई, जिसके चलते यह रकम वापस हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...